विवाहिता को तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के झांसे में लेकर तांत्रिकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

गुना

गुना जिले में विवाहिता महिला से तांत्रिकों ने गैंगरेप किया। महिला विवाह के करीब आठ साल बाद भी मां नहीं बन पा रही थी। जिसके चलते 28 वर्षीय महिला तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के जाल में फंस गई। इसके बाद मां बनने की गारंटी देकर कथित तांत्रिकों ने झाड़फूंक के नाम पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना का खुलासा तब हुआ जब पीडि़ता की मां ने उसे उदास देखा और उससे उसकी उदासी का कारण पूछा जिसके बाद महिला ने अपनी मां को आप बीती सुनाई। इसके बाद परिजनों की समझाइश पर महिला ने नईसराय थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का विवाह 2015 में हुआ था और शादी के कई साल बाद भी जब वह मां नहीं बन पाई तो वह परेशान रहने लगी थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी मोहन जाटव महिला को मिला और उसे तंत्र मंत्र के जाल में फंसाया।

आरोपी मोहन जाटव ने महिला को इस कदर बातों में उलझाया कि वह मान गई कि तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के जरिए भी बच्चा हो सकता है, जिसके बाद महिला उसके घर पहुंच गई। मोहन ने झाड़-फूंक की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला इससे डर गई और दुराचार की बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद डुंगासरा निवासी सीताराम और गणेशराम कुशवाह ने भी महिला को झाड़-फूंक से बच्चा होने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस बात की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

थाना प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने घटना के बारे में बताया कि गुना क्षेत्र की महिला ने मामला दर्ज कराया है। महिला ने रिपोर्ट किया है कि शादी के आठ साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ था। जिसके चलते वह तांत्रिक के जाल में फंस गई थी। तांत्रिकों ने बंदिश के नाम पर महिला का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद एफआईआर कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

रायगढ़. सियासत की बिसात पर अक्सर तनाव, तीखे बयान और तल्खियों की ही खबरें सुर्खियां…

54 minutes ago
भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

  धार  धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर में  मां वाग्देवी की अष्टधातु की प्रतिमा…

1 hour ago
CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का…

1 hour ago
CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

बिलासपुर । मुंगेली जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील…

1 hour ago
CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,…

1 hour ago
CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…

2 hours ago