यात्रीगण कृपया ध्यान दें…बिलासपुर रूट की 26 ट्रेन कैंसिल, एक का मार्ग परिवर्तित, देखें लिस्ट

 कटनी
कटनी जिले के तीन प्रमुख स्टेशनों की रेल कनेक्टिविटी एक बार फिर बिलासपुर रेल मंडल से टूट गया है, जिससे करीब 13 जोड़ी अप-डाउन ट्रेन रद्द की गई है तो एक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित हुआ है। अब जबलपुर के रास्ते कटनी लाया जाएगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक, सभी रद्द और मार्ग परिवर्तित ट्रेनों को 10 मार्च के बाद सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।

 

दरअसल, दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल के बिलासपुर मंडल से शहडोल स्टेशन तक थर्ड लाइन कनेक्टिविटी का कार्य आज 29 फरवरी से आने वाली 10 मार्च तक जारी रहेगा, जिसके चलते कटनी जिले के तीन स्टेशन जिसमें कटनी जंक्शन, कटनी मुड़वारा और कटनी साउथ शामिल है। यहां रुकने वाली 26 अप डाउन ट्रेनें तत्काल प्रभाव से रोक दी हैं। वहीं, एक जोड़ी ट्रेन गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग बदलते हुए उसे शहडोल मार्ग की वजह अब जबलपुर से कटनी लाया जाएगा।

बिलासपुर रूट की कैंसल हुई ट्रेन में गाड़ी नंबर 18233, 18234, 18235, 18236, 11265, 11266, 18247, 18248, 11201, 11202, 11751, 11752, 12535, 12536, 06617, 06618, 18213, 18214, 20971, 20972, 22169, 22170, 20828, 20827, 22830 और 22829 शामिल है। हालांकि, इन तमाम ट्रेनों के कैंसल होने से यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वह वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बसों को मानकर ही अब सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।

कटनी जंक्शन के स्टेशन मास्टर संजय कुमार दुबे ने बताया कि थर्ड लाइन कनेक्टिविटी के चलते तकरीबन 13 जोड़ी गाड़ियां अस्थाई रूप से रद्द हुई हैं, जिसमें बिलासपुर-इंदौर, बिलासपुर-भोपाल, बिलासपुर-रीवा, नागपुर-शहडोल, जबलपुर-अंबिकापुर,  लखनऊ-रायपुर सहित अन्य ट्रेन शामिल है। वहीं, गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस अब कटनी, एनकेजे से होते हुए शहडोल न जाकर अब कटनी से होते हुए जबलपुर से होकर गुजरेगी। इसके अलावा भोपाल पीट लाइन एक में भी आज से कार्य शुरू किया गया है, जिसके चलते विंध्यांचल एक्सप्रेस ट्रेन को भी 29 फरवरी से 30 मार्च के लिए कैंसिल कर दिया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : ने ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी को दूसरे व्यक्ति संग पकड़ा, पीट-पीटकर किया खून…

CG : ने ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी को दूसरे व्यक्ति संग पकड़ा, पीट-पीटकर किया खून…

बलरामपुर-रामानुजगंज । जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. चरित्र शंका में…

2 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल…

CG : छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल…

1 जुलाई से सत्र शुरू होने की खबर पूरी तरह फर्जी दुर्ग । छत्तीसगढ़ में…

10 minutes ago
राजनांदगांव : 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न…

राजनांदगांव : 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न…

राजनांदगांव । ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार…

14 minutes ago
राजनांदगांव : 5.400 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त…

राजनांदगांव : 5.400 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त…

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध…

16 minutes ago
राजनांदगांव : रेत का अवैध परिवहन करने पर हाईवा जप्त…

राजनांदगांव : रेत का अवैध परिवहन करने पर हाईवा जप्त…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज…

22 minutes ago
राजनांदगांव : पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में प्रवेश की प्रथम चरण की प्रक्रिया (काउसिंलिंग) 15 तक….

राजनांदगांव : पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में प्रवेश की प्रथम चरण की प्रक्रिया (काउसिंलिंग) 15 तक….

राजनांदगांव । शासकीय पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रथम चरण…

24 minutes ago