छिंदवाड़ा से महिला, बालाघाट में युवा चेहरा उतार सकती है भाजपा

भोपाल

प्रदेश की 5 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार घोषित होने का इंजतार सभी कर रहे हैं। इन सीटों में कांग्रेस नेता कमलनाथ के गढ़ में इस बार महिला उम्मीदवार पर भाजपा दांव लगा सकती है। ऐसी संभावना है कि  इस सीट पर उम्मीदवार का ऐलान सबसे आखिरी में होगा। वहीं बाकी की चार सीटों पर भी कई तरह के पेंच फंसे हुए हैं। जिन्हें दिल्ली में होने वाली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सुलझाया जाएगा।

नाथ को उनके गढ़ में महिला दे सकती है चुनौती
कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में फिलहाल भाजपा वेट एण्ड वॉच की स्थिति में हैं। इसी बीच यह भी चर्चा तेज है कि  दिल्ली में होने वाली भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यहां पर एक ही नाम पर विचार होगा।  पूर्व विधायक एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की बेटी मोनिका बट्टी को भाजपा छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। मोनिका बट्टी को विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अमरवाड़ा सीट से चुनाव में उतारा था, लेकिन वे चुनाव हार गई। हार के बाद भी पार्टी उन्हें छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से उतार सकती है। इन चर्चाओं के बीच यह भी माना जा रहा है कि इस सीट पर भाजपा कोई बड़ा उलटफेर भी कर सकती और फिर उस उलटफेर के हिसाब से यहां पर उम्मीदवार को उतारा जाए।

इन सीटों पर नेताओं के सामंजस्य से होगा टिकट तय
बालाघाट और इंदौर में किसे टिकट दिया जाए यह इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ और प्रभावी नेताओं के बीच के सामंजस्य से तय किया जाएगा। बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन की बेटी मौसम बिसेन के साथ ही युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार का नाम पैनल में हैं। मौसम को विधानसभा की टिकट भी दी थी, लेकिन ऐनवक्त पर उनकी जगह उनके पिता गौरीशंकर बिसेन चुनाव में उतरे थे। बिसेन को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित यहां के अन्य नेताओं के सामंजस्य में जो नाम उभर कर आएगा, उसे टिकट मिल सकता है। यहां से जीतू जिराती, दिव्या गुप्ता, सांसद शंकर लालवानी के नाम पैनल में हैं। वहीं धार में संघ का सर्वे मान्य होगा। उज्जैन सीट पर अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पसंद से ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

14 minutes ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

16 minutes ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

24 minutes ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

29 minutes ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल

भोपाल  कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री  गौतम टेटवाल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन…

29 minutes ago
मध्य प्रदेश में 65 साल बाद सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषी होंगे अपात्र

मध्य प्रदेश में 65 साल बाद सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषी होंगे अपात्र

भोपाल  राज्य सरकार 65 साल बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

34 minutes ago