अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, प्रभु श्रीराम के दर्शन कई जन्मों के पुण्य-प्रताप का प्रसाद होता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अयोध्‍या, भोपाल
आज प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के साथ भगवान राम के दर्शन किए, मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने भगवान राम के सामने दंडवत होकर प्रणाम किया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मप्र सरकार के मंत्रीगणों ने मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन कर मध्य प्रदेश समेत देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

सोमवार को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सपत्नीक अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम का दर्शन करने पहुंचे। सीएम ने कहा कि हम सब बहुत सौभाग्यशाली हैं, हम यहां भगवान राम लला का आशीर्वाद लेने आए हैं ताकि हम गरीबों के लिए काम करना जारी रख सकें। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच 2,000 साल पुराना रिश्ता है। इससे पहले सभी भोपाल के राजा भोज एयर पोर्ट से विशेष व‍िमान से रवाना हुए। इससे पहले सभी सदस्‍य बसे से भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान बस में सीएम डॉ मोहन यादव ने जय श्री महाकाल और जय श्री राम के नारे लगाए। जयकारे रास्‍ते भर गूंजते रहे।

सीएम सहित कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन
मिली जानकारी के मुताबिक, आस्था, धर्म, सांस्कृतिक धरोहर व परम आराध्य प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम स्थित राम मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं समस्त मंत्रीगणों ने भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन कर जगत के मंगल व कल्याण की कामना की। सीएम ने कहा कि, हम सब बहुत सौभाग्यशाली हैं, हम यहां भगवान राम लला का आशीर्वाद लेने आए हैं।

kgnews

Recent Posts

भोपाल में आंधी-बारिश का कहर: 80 पेड़ गिरे, कई जगह ट्रैफिक जाम; MP के 45 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल में आंधी-बारिश का कहर: 80 पेड़ गिरे, कई जगह ट्रैफिक जाम; MP के 45 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री भले ही न हुई हो, लेकिन प्री मानसून…

21 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

38 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

43 minutes ago
केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…

44 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

46 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

50 minutes ago