छत्तीसगढ़

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम अंबाधार की सरस्वती पैंकरा की सफलता की कहानी में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाली सरस्वती पैंकरा बिहान योजना के अंतर्गत संचालित करुणा स्व-सहायता महिला समूह की सक्रिय सदस्य हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया और पशुपालन को आजीविका का प्रमुख साधन बनाया।

राज्य शासन की पशुपालन प्रोत्साहन योजना के तहत सरस्वती को दो उन्नत नस्ल की गायें प्रदान की गईं। इन गायों की कुल कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये थी, जिसमें से 
93 हजार रुपये की राशि शासन द्वारा अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई गई। इससे उन्हें व्यवसाय शुरू करने में बड़ी आर्थिक सहायता मिली।

वर्तमान में सरस्वती अपनी गायों से प्रतिदिन लगभग 14 से 15 लीटर दूध का उत्पादन कर रही हैं। स्थानीय बाजार में दूध विक्रय कर वे प्रतिमाह लगभग 20 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। इस अतिरिक्त आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आया है।

सरस्वती पैंकरा का कहना है कि शासन की योजनाओं और स्व-सहायता समूह के सहयोग ने उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया है। आज वे न केवल अपने परिवार के लिए आर्थिक संबल बनी हैं, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

सरस्वती की यह सफलता कहानी दर्शाती है कि यदि महिलाओं को सही मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराया जाए तो वे आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : विश्व सायकल दिवस के अवसर पर 07 जून को सायकल रैली का होगा आयोजन

CG : विश्व सायकल दिवस के अवसर पर 07 जून को सायकल रैली का होगा आयोजन

अम्बिकापुर , खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि ’’फिट इंडिया…

1 minute ago
CG : नवीन राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन की नई व्यवस्था लागू

CG : नवीन राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन की नई व्यवस्था लागू

नवीन राशन कार्ड, सदस्य जोड़ने और नाम विलोपन की सुविधा सेवा-सेतु पोर्टल पर उपलब्ध एमसीबी/…

3 minutes ago
CG : प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने किया निर्माणाधीन जिला पुस्तकालय भवन का निरीक्षण

CG : प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने किया निर्माणाधीन जिला पुस्तकालय भवन का निरीक्षण

15 अगस्त से पहले प्रारंभ करने के दिए निर्देश महासमुंद, छत्तीसगढ़ शासन गृह एवं जेल…

13 minutes ago
CG : प्रमुख सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव ने की सुशासन तिहार की समीक्षा

CG : प्रमुख सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव ने की सुशासन तिहार की समीक्षा

प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण…

18 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर अंतर्गत न्यायिक कर्मचारियों के क्वार्टर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर अंतर्गत न्यायिक कर्मचारियों के क्वार्टर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कोण्डागांव , राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा…

22 minutes ago
CG : पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों के लिए दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना

CG : पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों के लिए दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना

पात्र हितग्राहियों को डेढ़ लाख तक अनुदान राशि बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग के अंतर्गत…

25 minutes ago