CG : बस्तर में नेताओं पर नक्सली हमले का खतरा

बस्तर में सत्ता परिवर्तन के बाद नक्सलियों की बौखलाहट बढ़ गई है और अब भाजपा के नेताओं की हत्या लगातार नक्सली कर रहे हैं. बीते सप्ताह भर में बीजापुर जिले में ही दो भाजपा नेताओं की हत्या नक्सलियों ने की है, जिसको देखते हुए अब सभी नेताओं में भय का माहौल है. नेताओं के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि लोकसभा चुनाव के समय में प्रचार प्रसार करने अंदरूनी इलाकों में जाने से जान का खतरा सता रहा है. दरअसल, सरकार बनते ही डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सलियों से बातचीत करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर नक्सलियों की तरफ से भी कुछ शर्तों के साथ बातचीत का प्रस्ताव स्वीकारा. हालांकि इसके आगे इस बातचीत को लेकर कोई भी पहल नहीं की गई. पर अब नक्सली भाजपा नेताओं पर अपना खुन्नस निकालते नजर आ रहे हैं. भाजपा प्रवक्ता संजय पांडे ने कांग्रेस के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 साल कांग्रेस की सरकार में नक्सली अपनी ताकत बढ़ाए उसी का परिणाम सामने आ रहा है. जब कांग्रेस सरकार में थी, तब भी भाजपा के नेताओं की टारगेट किलिंग की जा रही थी और अब जब सरकार बदल गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, जगह-जगह कैंप खोला जा रहा है. इसी फ्रस्ट्रेशन में नक्सली भाजपा के नेताओं की हत्या कर रहे हैं. इससे खतरा सिर्फ भाजपा को नहीं, बल्कि कांग्रेस के नेताओं को भी है.

See also  CG : 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज व कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए रवाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *