देशी कट्‌टा व तलवार लेकर घूम रहे पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

देशी कट्‌टा व तलवार लेकर बायपास में घूम रहे दो युवकों को कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। जो आसपास के लोगों को कट्‌टा दिखाकर धमका भी रहे थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि उन्हें गुरुवार दोपहर लखोली बायपास में दो युवकों के हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी।

जहां से आरोपी महेंदर सिंग (25) और बेयंत सिंग (23) को हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्‌टा और दो जिंदा कारतूस के साथ एक तलवार भी बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

See also  राजनांदगांव : नगर निगम सेवा पण्डाल : माँ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ पदयात्रियों की अपार भीड़...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *