आए दिन झगड़ा करता था पति, फिर विवाद हुआ तो टंगिया से वारकर मारा; गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पति अपने पत्नी पर चरित्र शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। फिर विवाद हुआ तो शख्स ने अपनी बीवी पर टंगिया से कई वार किए। जिससे महिला की मौत हो गई है। मामला जरहागांव थाना क्षेत्र का है।

तराई गांव में भोला यादव अपनी पत्नी जानकी यादव के साथ रहता था। भोला जानकी पर इस बात को लेकर शक किया करता था कि जानकी का किसी दूसरे मर्द से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर वह आए दिन जानकारी से विवाद करता था। इस बीच शुक्रवार को जब फिर विवाद हुआ तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

बताया गया कि बहस इतनी बढ़ गई कि भोला ने टंगिया उठाया और जानकी पर कई वार किए। जिससे जानकी की मौके पर ही मौत हो गई। वह खून से लथपथ हालत में वहीं पड़ी थी। घटना की सूचना लोगों को तब लगी, जब परिजन घर पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  CG : मतदाता जागरूकता अभियान : मानव श्रृंखला बनाकर दिया जागरूकता का संदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *