भिलाई छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जोन 3 के अध्यक्ष जालंधर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। जालंधर सिंह निगम में पार्षद भी हैं। सांसद विजय बघेल और जिला अध्यक्ष ने जालंधर सिंह को भाजपा में प्रवेश कराया है। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी में घमासान मचा हुआ है। कुछ ही दिन पहले कांग्रेस की शहर महिला जिला अध्यक्ष सरला तिवारी ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर लिया था। वहीं बुधवार को 2 कांग्रेसी महिला पार्षदों ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक को कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इन दोनों ही महिला पार्षदों ने कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य पर उन्हें अपमानित करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। जिससे हताश होकर कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा देना बताया था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *