बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार रजिस्ट्रार, जांच एवं निरीक्षण बलराम प्रसाद वर्मा को रजिस्ट्रार सतर्कता नियुक्त किया गया है। दुर्ग परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है। राजनांदगांव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार, जांच एवं निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

दुर्ग के चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार वर्मा हाईकोर्ट में अतिरिक्त रजिस्ट्रार डीई और इंस्पेक्शन नियुक्त किए गए हैं। कटघोरा के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेंसेलास टोप्पो को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (कम्प्यूटर) नियुक्त किया गया है। वे ई कोर्ट परियोजना के भी समन्वयक होंगे। मनेंद्रगढ़ के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद प्रकाश दीक्षित छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में अतिरिक्त निदेशक बनाए गए हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *