कवर्धा जिले के बहुचर्चित साधराम यादव हत्याकांड की NIA जांच का ऐलान करने के कुछ दिनों बाद आज डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मृतक साधराम के परिजनों को बीस लाख रुपए का चेक सौंपा. इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए का चेक सहयोग के रूप में दिया गया था, जिसे परिजनों ने लौटा दिया था. आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीस लाख का चेक भेजा है, जिसे मैंने परिजनों को सौंपा. डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, इसके पहले सरकार ने जांच की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए NIA को जांच करने सौंपा है. साधराम के परिवार के साथ हम हर हाल में खड़े रहेंगे. बता दें कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज कवर्धा पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने कलेक्टर कार्यालय परिसर में दिव्यांगों को पेट्रोल चलित एक्टीवा अपने विधायक मद की राशि से वितरण किया. साथ ही साधराम के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें चेक भी सौंपा.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *