छत्तीसगढ़

CG : खड़ी ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत

कोरब जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद आसपास लोगों में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना बांगो थाना अंतर्गत लमना की है. जहां पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रेलर से बाइक क्रमांक CG-12-BE-5496 में सवार दो युवक टकरा गए. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना डायल 108 को दी. मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल दोनों युवक को पोड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया. वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे कोरबा रेफर किया गया है.

स्थानीय लोगों की माने तो तेज रफ्तार हादसे का कारण बना. बताया जा रहा है कि सड़क पर एक ट्रेलर खड़ा हुआ था. जहां बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पीछे जा घुसा. हादसे में बाइक चला रहे रघुनाथ सिंह तमलीदांड निवासी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक के पीछे बैठा जगरनाथ को गंभीर चोटे आई है. जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल के लिए 108 के माध्यम से रवाना किया गया. मामले में बांगो थाना पुलिस जांच में जुट गई है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

kgnews

Recent Posts

हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप विश्व पर्यावरण दिवस…

17 minutes ago
नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता : राज्यपाल रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता : राज्यपाल रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता :…

23 minutes ago
प्रदेश में सड़क एवं परिवहन नेटवर्क निर्माण के साथ हरित विकास को दिया जा रहा बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में सड़क एवं परिवहन नेटवर्क निर्माण के साथ हरित विकास को दिया जा रहा बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में सड़क एवं परिवहन नेटवर्क निर्माण के साथ हरित विकास को दिया जा रहा…

24 minutes ago
एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में…

37 minutes ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर…

47 minutes ago
नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

’नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये…

1 hour ago