छत्तीसगढ़

CG : रायपुर और बिलासपुर में तेज गर्मी, तापमान 37 ​डिग्री के पार

रायपुर छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही पारा हाई हो गया है। आलम ये है कि गर्मी की शुरुआत हो रही है, लेकिन अहसास मई-जून का होने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर का तापमान भी 37 ​डिग्री के पार है। पिछले 10 सालों के ट्रेंड के मुताबिक मार्च महीने के अंतिम हफ्ते में ही टेंपरेचर 37 डिग्री के पार पहुंचता है, लेकिन इस साल शुरुआत से ही तापमान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 से 19 मार्च के बीच बारिश के आसार भी हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले तीन दिनों में यानी 16-17 मार्च तक तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद दिन का पारा दो से चार डिग्री तक गिर सकता है। यह मौसम में आने वाले बदलाव के कारण है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 से 19 मार्च के दौरान बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। उत्तर-​पश्चिम भारत में बनने वाले पश्चिमी ​विक्षोभ के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आएगी। इसी के असर से मौसम में बदलाव हो सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां रायपुर…

7 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वितविधायक, कलेक्टर सहित अनेक…

9 minutes ago
CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

 कोण्डागांव, ग्राम बड़ेकनेरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहान से…

12 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी नई उम्मीद, रायपुर में होगा उपचार मुख्यमंत्री कैंप…

16 minutes ago
CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

हेम नारायण और ओंकार साहू  के वर्षों पुराना भूमि अभिलेख हुआ सुधार राजस्व सेवाएं अब ग्रामीणों…

18 minutes ago
CG : विशेष लेख : विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम …

CG : विशेष लेख : विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम …

सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर     विष्णु प्रसाद वर्मा, सहायक संचालक (जनसंपर्क) रायपुर,…

22 minutes ago