बदलते मौसम के असर से अस्पतालों में मरीजों की भीड़

भोपाल

मरीजों में वायरल का नया ट्रेंड मिल रहा है। वायरल से पीड़ित अधिकांश मरीजों का बुखार तो 7 से 10 दिन में ठीक हो रहा है लेकिन खांसी 15 दिन में भी खत्म नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही कमजोरी भी लंबे समय तक मरीज के शरीर में बन रही है। मौसम में बदलाव के चलते अस्पतालों में वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनमें भी अधिकांश मरीजों को स्वस्थ होने में लंबा समय लग रहा है।

विशेषकर खांसी की समस्या दूर होने में तीन सप्ताह या इससे भी अधिक समय लग रहा है। इधर 15 दिन से अधिक समय तक लगातार खांसी की समस्या रहने से मरीज के शरीर पर बुरा असर पड़ रहा है। कई मरीजों को अधिक खांसने के कारण एक सप्ताह बाद फेफड़ों में दर्द होने लगा है। शरीर में कमजोरी बढ़ रही है जिसे दूर होने में भी अधिक समय लग रहा है। जेपी अस्पताल के अधीक्षक  डॉ. राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि वायरल के मरीज बढ़े हैं। इनमें खांसी की समस्या खत्म होने में अधिक समय लग रहा है। मरीज दवाइयों के नियमित सेवन के साथ मास्क का भी उपयोग करें।

कफ व गले में खराश
वायरल के सामान्य मरीजों को भी खांसी के साथ लंबे समय तक कफ और खराश की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मरीजों को उपचार चलने के बावजूद बार-बार हल्की खांसी, ठस्के, गले में इन्फेक्शन की समस्या लंबे समय तक बन रही है।

यह सावधानी बरतें मरीज
वायरल होने पर समस्या को बढ़ने न दें और चिकित्सक से परामर्श लें।
पीने में हल्के गर्म पानी का उपयोग करें।
ठंडी तासीर की खाद्य व पेय पदार्थ के उपयोग से बचें।
मास्क का उपयोग करें ताकि दूसरों को इन्फेक्शन से बचाने के साथ ही बाहरी धूल कण-प्रदूषण से बच सकें।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : एक पेड़ मां के नाम : लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश …

CG : एक पेड़ मां के नाम : लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश …

कोरबा । उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के…

14 minutes ago
CG : सेवा सेतु से आवेदक को मिली बड़ी राहत, बिना कार्यालय चक्कर लगाए समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र ..

CG : सेवा सेतु से आवेदक को मिली बड़ी राहत, बिना कार्यालय चक्कर लगाए समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र ..

कोरबा । शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की सहज,…

22 minutes ago
CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

30 minutes ago
CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

रायपुर । जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ…

41 minutes ago
CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…

48 minutes ago
बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

नारायणपुर. भरंडा के बाद अब ओरछा क्षेत्र के खड़कागांव में धर्मांतरण को लेकर सामाजिक विवाद…

48 minutes ago