औद्योगिक राजधानी के रूप में पहचाने जाने वाले इंदौर शहर में होटल उद्योग का भी तेजी से विस्तार

इंदौर
औद्योगिक राजधानी के रूप में पहचाने जाने वाले इंदौर शहर में होटल उद्योग का भी तेजी से विस्तार होता जा रहा है। शहर के सुपर कारिडोर पर जल्द ही इंडियन होटल्स कंपनी (आइएचसीएल) समूह का भव्य ‘ताज‘ होटल तैयार होगा। कारिडोर पर इंफोसिस के पास करीब तीन एकड़ में होटल की बहुमंजिला इमारत बनेगी। इमसें 350 रूम तैयार किए जाएंगे। आइएचसीएल ग्रुप द्वारा इंदौर के मणिकरण कमर्शियल प्रालि के राजेश मेहता व पिंटू छाबड़ा से 12 मार्च को इस होटल के निर्माण के संबंध में अनुबंध भी किया है।

गौरतलब है कि गांधीनगर मेट्रो डिपो के पास बीएसएफ चौराहे से नैनोद की ओर जाने वाले मार्ग पर भी आइएचसीएल समूह द्वारा बिजनेस क्लास कैटेगरी का विवांता होटल भी तैयार हो रहा है। इंदौर की लक्स स्टे प्रालि कंपनी ने यहां पर 200 रूम क्षमता का 12 मंजिला होटल की इमारत का निर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी के डायरेक्टर राजेन्द्र डागा के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक यह होटल तैयार हो जाएगा। इस तरह सुपर कारिडोर पर सात किलोमीटर के दायरे में भविष्य में आइएचसीएल समूह के दो बड़े प्रमुख होटल तैयार होंगे। गौरतलब है कि आइएचसीएल द्वारा इंदौर में रसोमा चौराहे के पास फिलहाल सिलेक्शन केटेगरी का ‘वाव क्रेस्ट‘ होटल संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा एलआइजी चौराहे पर जिंजर होटल का संचालन भी किया जा रहा है।

अन्य बड़े होटल भी हो रहे तैयार
 ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर पहुंच मार्ग के मध्य इंदौर के होने व इंदौर के आसपास औद्योगिक व व्यावसायिक कार्य बढ़ने के कारण शहर में होटल उद्योग का तेजी से विकास हो रहा है। शहर में फिलहाल 350 छोटे-बड़े होटल्स है, इनमें आठ हजार कमरे हैं। इसके अलावा शहर में एक दर्जन चार व पांच सितारा होटल हैं, जिनमें 1200 से 1500 कमरे हैं। इंदौर में आइएससीएल के अलावा बायपास पर नोवाेटेल व रिंंग रोड पर ओमनी रेसीडेंसी होटल भी जल्द तैयार होने वाले हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

2 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

3 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

3 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

3 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

3 hours ago