दुर्ग जिले में चाकूबाजी और गुंडागर्दी पर लगाम लगाने में दुर्ग पुलिस विफल नजर आ रही है. भिलाई में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है. जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है और उसे सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात की सूचना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, पुरा मामला भिलाई के सिविक सेंटर का है, जहां पीड़ित सुजीत चौधरी अपने चार दोस्तों के साथ कॉफी पीने के लिए गया हुआ था. इस दौरान सभी आपस में बातचीत करने लगे, इतने में पास ही खड़े तीन युवकों को लगा कि वे उनके बारे में बात कर रहे हैं. तीनों बदमाश सुजीत चौधरी और उसके साथियों के पास आए और उनसे बदतमीजी करने लगे.
इस दौरान पीड़ित युवकों ने यह स्पष्ट भी किया कि वे उनके बारे में बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन हमलावर पूरी तरह नशे में चूर थे. उन्होनें किसी की भी एक न सुनी और विवाद करने लगे. इतने में एक बदमाश ने अपनी जेब से थर्माकोल कटिंग करने वाले कटर को निकाला और सुजीत पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर मौके से फरार हो गया. बहरहाल मामले की शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने आरोपियों कि पतासाजी शुरु कर दी है.
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…