छत्तीसगढ़

CG : 2 विकास कार्यों के लिए महासमुंद को 35 करोड़ 51 लाख रुपए स्वीकृत

महासमुंद जिले में पुल पुलिया निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण के दो विकास कार्यों के लिए राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा कुल 35 करोड़ 51 लाख 7 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जारी प्रशासकीय स्वीकृति आदेश के तहत राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में महासमुंद जिला अंतर्गत महासमुंद, तुमगांव, अछोला मार्ग लंबाई 9.65 किलोमीटर के सड़क चौड़ीकरण निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए 27 करोड़ 18 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत किया गया है। इसी तरह भगत सरायपाली से रायगढ़ सीमा मार्ग तक कुल 5.50 किलोमीटर पुल पुलिया निर्माण सहित निर्माण के लिए 8 करोड़ 32 लाख 77 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए सोमवार 25 मार्च 2024 को “होली” (जिस दिन रंग खेला जायेगा) के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने सोमवार 25 मार्च 2024 “होली” के लिए घोषित शुष्क दिवस पर महासमुन्द जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल.-3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट, महासमुन्द तथा देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार, महासमुन्द को बंद रखने हेतु आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

kgnews

Recent Posts

सिलयारी दुष्कर्म मामले पर बाल आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर तलब की रिपोर्ट

सिलयारी दुष्कर्म मामले पर बाल आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर तलब की रिपोर्ट

रायपुर   रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलयारी में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका…

38 minutes ago
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल…

53 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब परिवार…

58 minutes ago
भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

​​भोपाल  शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम परिषद ने…

1 hour ago
CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

2 hours ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

2 hours ago