CG : 11वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

जशपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग छात्र ने दूसरे स्कूल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया. मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा प्रेग्नेंट हो गई. इस घटना की शिकायत पीड़िता के परिजनों ने थाने में की है. पुलिस अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है. मामले की पुष्टि एसपी शशि मोहन सिंह ने की है. जानकारी के अनुसार, बगीचा थाना अंतर्गत 11वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने दूसरे स्कूल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया. छात्रा के प्रेग्नेंट होने पर मामले का खुलासा हुआ. जिसके बाद पीड़ित के परिजनों ने बगीचा थाने में इस घटना की शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और अपचारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

See also  चरित्र पर शक ने बनाया पति को हैवान, पत्नी की पिटाई कर जंगल में छोड़कर भागा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *