रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 18.03.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उडीसा से रायपुर की ओर आ रहीं एक बस में सवार एक महिला व लड़का अपने पास गांजा रखकर बिक्री करने हेतु रायपुर आ रहे है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह एवं नगर अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका में नाकेबंदी पाईंट लगाया गया।

इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा बस को आता देखकर रोकवाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के महिला एवं लड़के को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कुम्मन जेना निवासी उडीसा का होना बताया तथा लड़का विधि के साथ संघर्षरत बालक है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर 03 अलग – अलग बैगों में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी कुम्मन जेना एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 24.390 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये जप्त कर दोनों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 254/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार

01. कुम्मन जेना पति गोपीनाथ जेना उम्र 60 वर्ष निवासी कांजीआमा थाना काटो जिला गंजाम उडीसा।

02. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *