CG : कार की ठोकर से शिक्षक की मौत …

रायगढ़. खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदनपुर में एक तेज रफ्तार कार ने पहले तो जनगणना ट्रेनिंग से लौट रहे शिक्षक की स्कूटी को ठोकर मार दी, जिससे शिक्षक की मौके पर मौत हो गई. इसके बाद एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में लेते हुए उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. कार चालक के खिलाफ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले को विवेचना में लिया है. इस संबंध में ग्राम कटाईपाली (सी) निवासी करम सिंह कमलवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका छोटा भाई हेमसागर कमलवंशी, जो कन्या आश्रम तेन्दुमुड़ी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे, वह 20 अप्रैल को जनगणना प्रशिक्षण के लिए अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एएस 4778 से मदनपुर हायर सेकेंडरी स्कूल गया था. शाम को ट्रेनिंग खत्म होने के बाद जब वह वापस अपने घर लौट रहा था, तभी मदनपुर मुख्य मार्ग पर बांसमुड़ा की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 11 एएक्स 1187 के चालक ने कार को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए हेमसागर की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में शिक्षक हेमसागर की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद भी यह कार वहीं नहीं रूकी, बल्कि घटना स्थल से आगे बढते हुए ग्राम ठुसेकेला

निवासी साइकिल सवार द्वारिका प्रसाद राठौर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी साइकिल भी टूट गई. घायल द्वारिका प्रसाद को तत्काल इलाज के लिए खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. वहीं मृतक शिक्षक के शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल खरसिया भेज दिया गया है. जहां शव का पंचनामा करते हुए अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 281, 125 (ए) और 106 (1) के तहत मामला पंजीबद्ध करने के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

13 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

13 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

14 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

14 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

14 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

14 hours ago