राजनांदगांव। संस्कारधानी के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान केमेस्ट्री पॉइंट में छात्र सम्मेलन बुधवार को गाँधी चौक स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा संस्था के संस्थापक व संचालक लिकेश्वर सिन्हा ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे ।मुख्य वक्ता शिक्षाविद डॉ. सुरेश कुमार पटेल,प्राध्यापक भौतिकी व जिला संगठक एन एस एस होंगे।सम्मेलन का थीम आधुनिक युग में छात्र रखा गया है। संस्था के पदाधिकारी दुर्गेश सिन्हा ने बताया कि यह आयोजन कोचिंग संस्था के छात्रों को नई दिशा प्रदान करेगा।
