CG : नकली शराब बनाते 5 लोग गिरफ्तार, मशीन और खाली कार्टून जब्त

मुंगेली। मुंगेली पुलिस को नकली देसी शराब बनाकर बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है. गिरोह के सदस्य फिल्मी स्टाइल में शासकीय देसी प्लेन मदिरा जैसी ही नकली शराब बनाकर बेचने का काम कर रहे थे. फैक्ट्री से जब्त शराब की रैपर हू-ब-हू शासकीय मदिरा दुकानों में बेचे जाने वाली देसी शराब की तरह हैं. पुलिस को ग्राम घुठेली के तालाब के समीप पूर्व में शराब भट्टी में काम करने वाला जाकिर खान के घुठेली गांव के नारायण राजपूत के सहयोग से अपने साथियों के साथ मिलकर शासकीय दुकान में बेची जाने वाली देसी प्लेन शराब की तरह शराब बनाकर बेचने को सूचना मिली.

मौके पर दबिश के दौरान नारायण राजपूत पिता कमलेश (27 वर्ष) और उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी जाकिर खान पिता कादर खान (48 वर्ष) के साथ उत्तर प्रदेश निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह पिता रतन (24 वर्ष), महेंद्र वर्मा पिता उमेश वर्मा (20 वर्ष) और मध्यप्रदेश निवासी राजेंद्र खंडकर पिता लल्लू खंडकर (19 वर्ष) को अवैध रूप से देसी प्लेन शराब बनाते हुए हिरासत में लिया. आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक के खाली डब्बे, देसी मदिरा का होलोग्राम, देसी मदिरा का स्टीकर, शीशी के ढक्कन, खाली शीशी, महिंद्रा गाड़ी यूपी 93 AB 6575, 24 पेटी देसी प्लेन शराब, एल्को मीटर यंत्र, ढक्कन को सील बंद करने वाली मशीन और खाली कार्टून जब्त किए गए.

See also  CG : राज्योत्सव 2026 में पहली बार वायुसेना का एयर शो, बॉलीवुड सितारे सजाएंगे महफिल, अमित शाह करेंगे समापन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *