CG : होली पर्व के अवसर पर 25 मार्च को शुष्क दिवस घोषित

गरियाबंद राज्य शासन द्वारा 25 मार्च 2024 होली पर्व (जिस दिन रंग खेला जायेगा) के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित करने के फलस्वरूप जिले के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें तथा मद्य भाण्डागार इस दिन पूर्णतः बंद रहेगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने उक्त शुष्क दिवस में जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया गया है कि शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाई जाए और उन्हें जब्त करने की कार्यवाही की जाए।

See also  CG : 500 करोड़ का ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ की ठगी, ईडी ने केके श्रीवास्तव को किया गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *