उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन 26 से 28 सितम्बर तक

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

प्रवेश 03 से 06 अक्टूबर तक
उत्तर बस्तर कांकेर 23 सितम्बर 2022

शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रथम वर्ष के रिक्त सीटों पर प्रवेश छत्तीसगढ़ पीपीटी 2022 या कक्षा 10वीं के प्राप्तांको के आधार पर होगी। द्वितीय चरण की आनलाईन कांउसलिंग के लिए 26 से 28 सितम्बर तक अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन एवं डीव्हीसी कराना होगा। सीटों का आबंटन 01 अक्टूबर को किया जायेगा। आबंटित सीटों पर 03 से 06 अक्टूबर तक प्रवेश दिया जायेगा। वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित किये जा रहे हैं। प्रत्येक ब्रांच में सीटों की संख्या 32 है, इसके साथ ही समस्त तकनीकी पाठयक्रमों के लिए डीव्हीसी उक्त तिथियों में होंगी। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट   www.cgdteraipur.cgstate.gov.in  का अवलोकन किया जा सकता है।

See also  CG : लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *