दुर्ग। जिले के पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत समृद्धि बाजार के सामने एक कार चालक ने तेज रफ्तार में स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चालक की मौके पर मौत हो गई। दुर्ग पुलिस इस मामले को जहां दुर्घटना बता रही है, वहीं गोयल चुस्की चाय के संचालक ने आरोप लगाया है कि इनोवा जैन चुस्की चाय वालों की है और वो उन्हें मारने आई थी। घटना शनिवार शाम 7-8 बजे के बीच समृद्धि बाजार के सामने गांधी स्कूल जाने वाली रोड की है। यहां एक सफेद रंग की इनोवा कार सीजी 04 एन पी 5566 तेजी से आई और स्कीटी सीजी 07 बीके 0971 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी उसे चला रहे निखिल वर्मा (65 वर्ष) निवासी साइन नगर सिकोला भाठा दूर जा गिरे। सिर में गहरी चोट आने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *