छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने तीन खिलाड़ियों को मिला है मौका
गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ की मेजबानी में खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स का आयोजन राजधानी रायपुर और अन्य शहरों में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से तैराकी खेल हेतु छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए तीन खिलाड़ियों को मौका मिला है।
जिला पैरा स्पोर्ट्स खेल संघ के महा सचिव दिनेश सिंह दाऊ ने बताया कि रोहित कुमार ग्राम पनकोटा 100 मीटर फ्री स्टाइल एवं 200 मीटर फ्री स्टाइल, सोमेश्वर सिंह धुर्वे ग्राम झाबर 100 मीटर बटर फ्लाई एवं मिडले रीले और मोहनी मरावी ग्राम देवरगांव 100 मीटर एवं मिडले रीले में दम दिखाएंगे और प्रदेश का नाम रौशन करेंगे।
विदित हो कि पिछले माह आयोजित चयन ट्रायल में ये तीनों खिलाडी अस्थि बाधित दिव्यांग होने के बावजूद सामान्य खिलाडियों को मात देकर अपनी लोहा मनवाया था। खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में जिले के खिलाड़ियों का चयन पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न खेल संघों एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा अधिकारियों की बैठक लेकर काम…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी…
भीषण गर्मी में जीव दया और जल सेवा का दिया संदेश रायपुर । भीषण गर्मी…
जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…
रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…
दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…