रायपुर : राज्यपाल से मिला कुडुक समाज का प्रतिनिधिमंडल, पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की रखी मांग

रायपुर, 23 सितम्बर 2022

राज्यपाल अनुसुईया उइके के बस्तर संभाग प्रवास के दौरान आज चित्रकोट में कुडुक समाज के जिला अध्यक्ष हरिराम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि कुडुक जाति वर्षों से इस अंचल में निवासरत है और उनकी सामाजिक स्थिति की जानकारी भी दी। सदस्यों ने राज्यपाल से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समुदाय को पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने हेतु यथोचित कार्यवाही का आग्रह भी किया। 
     इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे

See also  राजनांदगांव : सर्विस रोड पर ट्रकों की पार्किंग से जाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *