भोपाल
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्रों में नामांकनपत्र दाखिले का कार्य आज बुधवार को पूरा हो जाएगा।
पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना 20 मार्च को जारी होने के साथ नामांकनपत्र दाखिले का कार्य प्रारंभ हुआ था, जो बुधवार को संपन्न हो जाएगा। छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ नामांकनपत्र ने भरा पर्चा और इस दौरान वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इन छह लोकसभा क्षेत्रों में 28 मार्च को नामांकनपत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 30 मार्च है। पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा।
राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीट हैं। पहले चरण में छह सीटों पर चुनाव हो रहा है, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में क्रमश: सात और आठ-आठ सीटों पर मतदान 26 अप्रैल, सात मई और तेरह मई को होगा।
दूसरे चरण में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा और 28 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…
भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…