भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 16 प्रेक्षक पहुंचे अपने लोकसभा क्षेत्रों में

भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि मध्य प्रदेश में प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव-24 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 प्रेक्षक नियुक्ति किए गए हैं। इसमें सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक व व्यय प्रेक्षक शामिल हैं। सभी प्रेक्षक संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में पहुंच गए हैं।

राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों में 6 सामान्य प्रेक्षक, 3 पुलिस प्रेक्षक और 7 व्यय प्रेक्षक शामिल हैं। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आर्ब्जवर के मोबाइल नंबर एवं निवास स्थान की जानकारी दी जाएगी, ताकि संबंधित क्षेत्र का कोई भी कोई भी मतदाता उनसे संपर्क कर सके।

सामान्य प्रेक्षक

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी के लिए अभिषेक कृष्णा, क्रमांक-12 शहडोल (अजजा) के लिए शांतनु गोटमारे, क्रमांक- 13 जबलपुर के लिए प्रांजल यादव, क्रमांक-14 मंडला (अजजा) के लिए डॉ. राजू नारायण स्वामी, क्रमांक-15 बालाघाट के लिए शुभकरण सिंह, क्रमांक-16 छिंदवाड़ा के लिए दुशमंता कुमार बेहेरा को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त गया है।

पुलिस प्रेक्षक

सीधी व शहडोल (अजजा) लोकसभा क्षेत्र के लिए पुलिस प्रेक्षक के.वी. मोहन राव, जबलपुर, मंडला (अजजा) लोकसभा क्षेत्र के लिए नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा लोकसभा के लिए विकास वैभव को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सभी प्रेक्षक आज अपने अपने संसदीय क्षेत्रों में पहुंच गए हैं।

व्यय प्रेक्षक

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी के लिए श्रीमती नमिता पटेल, क्रमांक-12 शहडोल (अजजा) के लिए रामकृष्ण केडिया, क्रमांक- 13 जबलपुर के लिए राजेश ओझा, क्रमांक-14 मंडला (अजजा) के लिए नदीग विश्वास हॉलहॉनर, क्रमांक-15 बालाघाट के लिए अरविंद कुमार, क्रमांक-16 छिंदवाड़ा के लिए भारत रामचंद्र अंधाले एवं वीजेश कुमार टीजी को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

9 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

9 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

9 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

9 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

10 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

10 hours ago