33 अभ्यर्थियों ने भरे 43 नाम निर्देशन पत्र
अब तक कुल 49 अभ्यर्थियों द्वारा 64 नाम निर्देशन पत्र दाखिल
भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार 26 मार्च को 33 अभ्यर्थियों ने 43 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं। अधिसूचना जारी होने से लेकर अब तक कुल 49 अभ्यर्थियों द्वारा 64 नाम निर्देशन पत्र भरे जा चुके हैं। नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं।
राजन ने बताया कि पहले चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र बुधवार, 27 मार्च को अपरान्ह 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन भर चुके प्रत्याशी शनिवार, 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।
सुकमा। सुदूर वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के एक किसान परिवार के बेटे ने…
सक्ती। जिले के कर्रापाली गांव में एक पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर घटना में बदल…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के कई गांवों में पीलिया का प्रकोप तेजी से…
रायपुर। राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती परीक्षा 2021 घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ)…
जिंदल स्टील लिमिटेड, मशीनरी डिवीजन, रायपुर ने वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया…
रायपुर। पूमा कंपनी के ब्रांड पर नकली डुप्लीकेट जूते बेचने वाले दो थोक व्यापारियों पर…