मंत्री राकेश सिंह ने विभाग के कामकाज और गुणवत्ता सुधार में उठाए कदम

भोपाल

पीडब्ल्यूडी में बेहतर काम करने वाले विभाग के  इंजीनियर और ठेकेदारों को पुरस्कृत किया जाएगा। अच्छा काम करने वाले संभागों और परिक्षेत्रों की रैंकिंग भी की जाएगी ताकि विभाग में होने वाले कामों की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाया जा सके। पीडब्ल्यूडी प्रदेशभर में सड़कों का निर्माण करता है।

सरकारी भवन, पुल-पुलियों का निर्माण भी विभाग करता है। इन सभी कामों को लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर और निजी ठेकेदार मिलकर अंजाम देते है। विभाग में बेहतर कार्य और गुणवत्तापूर्ण काम करने वाले इंजीनियरों और ठेकेदारों को विभाग पुरस्कृत करेगा। पुरस्कृत होने वाले इंजीनियरों और ठेकेदारों की तरह अन्य इंजीनियरों और ठेकेदारों को भी काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्य लागत कम करने, गुणवत्ता और बेहतर करने, समय पर पाबंदी के साथ काम पूरा करने, कार्य के लिए डीपीआर समय पर जारी करने, टेंडर समय पर जारी करने और उन्हें तत्परता के साथ समयबद्धता से खोले जाने जैसे सभी कामों का आंकलन लोक निर्माण विभाग की एक टीम करेगी। उसके आधार पर पुरस्कृत होंने वाले इंजीनियरों और ठेकेदारों का चयन किया जाएगा।

संभाग और परिक्षेत्र की होगी रैंकिंग
पीडब्ल्यूडी में प्रदेशभर में अच्छा कार्य करने वाले संभागों और परिक्षेत्रों की रैंकिंग करने की व्यवस्था भी की जाएगी। विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने प्रमुख सचिव और अन्य अधिकारियों को कहा है कि किस तरह से संभाग और परिक्षेत्रों की रैंकिंग की जाना है इसके लिए रैंकिंग व्यवस्था निर्मित की जाए। बेहतर काम करने वाले संभाग और परिक्षेत्रों के अफसरों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। क्षेत्र में अधिक कार्य, समय पर कार्य और गुणवत्ता के पैमाने पर कामों को जांचा परखा जाएगा उसके आधार पर संभाग और परिक्षेत्रों की रैंकिंग होगी। फिसड्डी रहने वाले संभाग और परिक्षेत्र के अधिकारियों को काम में सुधार लाने की चेतावनी भी दी जाएगी। बेहतर काम करने वाले पुरस्कृत होंगे उन्हें अतिरिक्त पदोन्नति भी देने का प्रयास किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, ज्यादा वेतन लेने वालों पर गिरेगी गाज

38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, ज्यादा वेतन लेने वालों पर गिरेगी गाज

भोपाल  प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य…

28 minutes ago
इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार: 18 जून से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार: 18 जून से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर इंदौर में लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो का सफर बढ़ेगा और यात्री भी।…

38 minutes ago
महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

उज्जैन उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन…

39 minutes ago
सिंहस्थ से पहले मिलेगी मेडिसिटी की सौगात, मध्यप्रदेश की पहली हेल्थ सिटी का काम तेज

सिंहस्थ से पहले मिलेगी मेडिसिटी की सौगात, मध्यप्रदेश की पहली हेल्थ सिटी का काम तेज

उज्जैन  उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है। सरकार इसे…

39 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

11 hours ago