CG : एसपी ने फीट जवानों को किया पुरस्कृत, पीटी परेड का किया निरीक्षण

धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में शुक्रवार को पीटी परेड ली गई तथा पीटी परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में फीट पाये गए जवानों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित भी किया गया। तपश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पीटी परेड भी कराया गया एवं दौड़ भी लगवाया गया। पुलिस लाईन में पुलिस जवानों को स्वस्थ रहने हेतु रनिंग/वॉकिंग, पीटी, सुक्ष्म व्यायाम के साथ-साथ शस्त्र अभ्यास भी कराया गया एवं महोदय द्वारा उपस्थित कर्मचारीगणों को नशे से दूर रहने, उचित पौष्टिक आहार लेने एवं फीट रहने के लिए टीप्स भी बताया गया। जवानों को सकारात्मक सोच रखने के संबंध में बताया गया और निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करने, साफ सुधरी वर्दी पहनने आदि के संबंध में भी बताया गया। पीटी परेड में उपस्थित जवानों को व्यस्ततम दिनचर्या से समय निकालकर स्वयं को फिट और स्वस्थ रखने हेतु प्रतिदिन व्यायाम, रनिंग, वॉकिंग करने निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा उपस्थित सभी पुलिस के जवानों को शस्त्रों के बारे में आवश्यक जानकारी देते शस्त्र खोलना/जोड़ना आदि का अभ्यास कराया गया।साथ ही अश्रु गैस के प्रयोग की जानकारी दी गयी। एवं बलवा ड्रील,केन ड्रील का भी अभ्यास कराया गया।

See also  CG : नगर पंचायत की बैठक का एजेंडा बना विवाद की वजह, कांग्रेस पार्षदों का बड़ा विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *