CG : धान खरीदी केंद्र में 4 करोड़ 44 लाख का घोटाला, 7 लोगों को पुलिस ने बनाया आरोपी

महासमुंद। पिरदा सहकारी समिति में किसानों से खरीदे धान, बारदाना के रखरखाव व भंडारण में 4 करोड़ 44 लाख 65 हजार 510 रुपए का घोटाला मामले में 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। लेकिन किन-किन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, इसका उल्लेख न तो पुलिस ने डीएसआर में दिए हैं और न ही पुलिस के कोई जवान इन नामों को बता पाने में सक्षम हैं। आरोपियों के नाम को लेकर एसपी और थानेदार तक ने यहां तक कह दिया कि नाम नहीं बता सकते।

इस समिति में खरीदी से 17 हजार 210 क्विंटल धान का स्टॉक कम मिला था। साथ ही धान की 65 हजार 467 बोरियां कम पाई गई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ करीब 3 साल बाद बसना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि न्यायालय के आदेश पर बसना पुलिस ने पिरदा सहकारी समिति में साल 2021 को हुई गड़बड़ी की शिकायत पर धारा 153, 3 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

See also  CG : CM साय ने एकलव्य विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार को लेकर कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *