CG : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, एक की मौत और दो घायल

जशपुर ।  लवाकेरा ओडिशा स्टेट हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है. यह मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है । जानकारी के अनुसार सुबह एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर लवाकेरा ओडिशा स्टेट हाइवे पर जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है ।

See also  CG : डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक : राज्यपाल डेका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *