उत्तर बस्तर कांकेर : पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा के पात्र-अपात्र सूची जारी

दावा आपत्ति 07 अक्टूबर तक
उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिले में 18 पदों पर पटवारी प्रशिक्षण के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया था। पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 के आधार पर मेरिट सूची अनुसार अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन उपरांत चयन परीक्षा के पात्र-अपात्र सूची जारी किया गया है। सूची में यदि किसी भी अभ्यर्थी को दावा-आपत्ति होने पर वे 07 अक्टूबर को शाम 05 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

See also  केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *