छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 16 से 31 मार्च तक 28 करोड़ रुपये से ज्यादा की नगदी और सामान जब्त; जांच अभियान जारी

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सरप्राइज चेकिंग भी किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस बड़ी मात्रा में अवैध सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम, अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने आठ करोड़ 12 लाख रुपये नगद रकम भी जब्त किए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) की ओर से निगरानी के दौरान बीते 31 मार्च तक 22 हजार 775 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 52 लाख रुपए है। साथ ही 1 करोड़ 52 लाख रुपए कीमत की 827 किलो अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।

राजधानी रायपुर समेत पुरे प्रदेश में सघन जांच अभियान के दौरान 94 लाख रुपये कीमत के 23.15 किलोग्राम कीमती आभूषण और रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां, जिनकी कीमत 17 करोड़ 24 लाख रुपये है, जिससे जब्त किया गया है। 

See also  CG : शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल आने का आरोप, प्रिंसिपल और मीडियाकर्मियों के बीच तीखी बहस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *