CG : रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा

रायपुर। रायपुर में स्पा और मसाज पार्लर के नाम पर कई जगह सेक्स परोसने का धंधा खुलेआम चल रहा है। पॉश एरिया में तो मसाज पार्लर के नाम पर यह धंधा लगातार अपने पैर पसार रहा है। यहां के मेगा हाइवे की कई होटलों समेत शहर के मसाज पार्लर और कैफे में देह व्यापार हो रहा है। ऐसा ही एक मामला रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना इलाके से सामने आया है जहां हाइवे के बाइपास रोड बने स्पा सेंटरों में मसाज और स्पा की आड़ में लड़कियां देहव्यापार का काम कर रही है। जिसका वीडियो जनता से रिश्ता के पास मौजूद है जिसे एक जागरूक नागरिक और अज्ञात शख्स ने जनता से रिश्ता को सोशल मीडिया के जरिए भेजा है। हालांकि जनता से रिश्ता इस वीडियो और इसमें हुए बातचीत की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। शख्स ने नाम ना छापने के शर्त पर जानकारी देते हुए बताया है कि पचपेड़ी नाका स्थित दो स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा है।

जहां रायपुर पुलिस एक तरफ अचार संहिता का पालन करवाने के लिये 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहती है वही दूसरी तरफ शहर में लड़कियों से स्पा सेंटरों की आड़ में जिस्फरोशी का धंधा कराया जाता है।

मसाज की आड़ में देहव्यापार युवतियां पार्लरों में मसाज की आड़ में देह का व्यापार कर रही है। जिस्मफरोशी कराने वाले स्पा और मसाज सेंटर ग्राहकों को लुभाने के लिए एसएमएस के जरिये अपने स्पा का जमकर प्रचार करते हैं जिसमें खूबसूरत और जवान लड़कियों से मसाज कराने का वादा किया जाता है। ऐसे प्रलोभनों को देखकर हर किसी के दिमाग में मसाज की कुछ और ही तस्वीर उभरती है। जाहिर है मसाज करने वालों के प्रति लोगों के मन में भी वैसी ही छवि बनती होगी। देश भर के स्पा पार्लरों में क्रॉस जेंडर मसाज सबसे ज्यादा है और यहीं पर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश होता है। जबकि सेम जेंडर मसाज में ऐसी चीजें नहीं होती हैं। सेम जेंडर स्पा को फैमिली स्पा पार्लर के तौर पर जाना जाता है लेकिन अब इन्हें भी लोग शक की नजर से देखते हैं।

See also  CG : ’सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद में जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायतों तक जगमगाया आशीर्वाद का दीया’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *