CG : हॉस्पिटल में दारू पार्टी का वीडियो वायरल, 8 स्टॉफ को नोटिस जारी

दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर चौक स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल में वहां का स्टाफ शराब पार्टी करता है, इस बात को खुद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी जांच में पाया है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने भी नोटिस के जवाब में माना है कि उनके हॉस्पिटल में शराब की बोतलें मिली हैं। ये वाकया होली के समय का है। किसी ने सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल किया था, जिसमें लिखा था कि सीएम हॉस्पिटल में रात के समय वहां का स्टाफ मरीजों का इलाज करने की जगह शराब पार्टी करता है। इस पत्र पर जिले के नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी ने संज्ञान लिया। उन्होंने हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, तो वहां के कैजुअल्टी ड्रेसिंग रूम से बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें मिलीं।

See also  जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *