CG : अज्ञात वाहन ने कुचला, सिर पर गंभीर चोट लगने से युवक की हुई मौत

जांजगीर-चांपा। जिले के NH 49 में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक व्यक्ति को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। सिर पर चोट लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने एक दोस्त के साथ दाह संस्कार से शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मिलने वाली सहायता राशि 25000 रुपए एक दो दिन के अंदर परिजनों को दिला दी जाएगी। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खोजबीन के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है।

मृतक की पहचान सियाराम यादव (58 साल) निवासी पीथमपुर के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह सियाराम यादव अपने घर से सामाजिक बैठक में जाने की बात कहते हुए घर से निकाला था। उसके बाद दाह संस्कार में भी शामिल होने गया हुआ था, जहां से वह अपने घर वापस आ रहा था।

See also  CG : महासमुंद में जले 6 लाख दीप, सेवा और सुशासन के संकल्प से जगमगाया जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *