CG : पुलिस प्रेक्षक कलासागर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

महासमुंद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक एम. राकेश चन्द्र कलासागर ने आज महासमुंद लोकसभा अंतर्गत निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के साथ पिटियाझर स्थित स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। उन्होंने यहां आवश्यक तैयारियां के संबंध में निर्देश देते हुए सुरक्षा संबंधित जानकारी ली।

कलेक्टर मलिक ने बताया कि चारों स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे और परिसर में मतदान सामग्री वितरण के लिए बेरिकेटिंग की जाएगी। उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस ऑब्जर्वर को जानकारी दी। तत्पश्चात कलासागर द्वारा कलेक्ट्रेट में नाम निर्देशन प्रक्रिया की जानकारी लिया। उन्होंने अन्य निगरानी केन्द्रों का भी अवलोकन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर पैकरा एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

See also   CG : विशेष लेख : कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *