छत्तीसगढ़

CG : यातायात बाधित कर रहे सब्जी व्यापारियों को निगम ने हटाया

कोरबा। नगर पालिका कटघोरा के सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र ने वार्ड क्रमांक 4 स्थित दैनिक सब्जी बाजार में पौनी पसरा को हटाने की कार्रवाई से इनकार किया है। उनका कहना है कि 3 सब्जी विक्रेता सड़क पर पसरा लगाकर यातायात को अवरुद्ध कर रहे थे। इस वजह से कार्रवाई नियम के अनुसार की गई। सब्जी व्यवसायियों ने आरोप लगाया था कि तहसीलदार और नगर पालिका सीएमओ सब्जी बेचने नहीं दे रहे हैं। हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद सीएमओ ने बयान जारी कर बताया कि बाजार स्थल पर यातायात अवरुद्ध होने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। इसका निराकरण करने अधिकारियों से निर्देश प्राप्त हुआ था।

3 अप्रैल की शाम 4 बजे स्वयं तहसीलदार और पुलिस बल के साथ बाजार पहुंचे। वहां पर तीन-चार सब्जी व्यवसायी मार्ग पर पसरा लगाकर सब्जी बेचते पाए गए। उन्हें समझाइश देने पर तीन व्यवसायियों ने तो अपना पसरा मार्ग से हटा लिया, लेकिन एक व्यवसायी विक्की मिरी को कई बार समझाने के बाद भी पसरा को मार्ग से नहीं हटाया। इस वजह से जब्ती की कार्रवाई की गई। किसी भी व्यवसायी को प्रताड़ित नहीं किया गया। बाजार में शेड व खाली स्थान है, जहां सब्जी व्यवसायी बिना बाधा के अपना व्यवसाय कर सकते हैं। सड़क पर बाजार लगाने से लोगों को परेशानी होती है। इससे आवागमन पर प्रभाव पड़ता है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

4 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

4 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

4 hours ago