पूंजीगत व्ययों के लिए मिली राशि खर्च करने फायनेंस ने दी छूट

भोपाल

लोकसभा चुनाव के दौरान भले ही नई योजनाओं, नए कामों की स्वीकृति पर रोक लगी हो लेकिन प्रदेश के चौदह विभाग इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए होंने वाले पूंजीगत खर्चो पर दिलखोलकर खर्च कर सकेंगे। इन विभागों के लिए जुलाई तक के कामों के लिए दिए गए बजट को शत प्रतिशत खर्च करने की छूट वित्त विभाग ने दे दी है। अब ये विभाग प्रदेश में सड़क, पुल-पुलिया, भवन, जलाशय, नलजल योजना सहित अन्य ऐसे कई कामों के लिए भरपूर राशि खर्च कर सकेंगे।

जहां अन्य सरकारी महकमों को जुलाई तक के लिए मिले लेखानुदान से केवल अस्सी प्रतिशत बजट खर्च करने की अनुमति दी गई है वहीं अप्रैल, मई, जून और जुलाई में ये चौदह विभाग उन्हें मिले बजट की शत प्रतिशत राशि खर्च कर सकेंगे। यह छूट उन्हें पूंजीगत खर्चो के लिए दी गई है। इसके लिए वित्त विभाग ने विशेष व्यय सीमा नये सिरे से निर्धारित की है। सर्वाधिक 3 हजार 657 करोड़ रुपए की राशि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग इस दौरान खर्च कर सकेगा। इससे नल-जल योजनाओं, गर्मियों में नलकूप खनन, संधारण के काम हो सकेंगे। वहीं जलसंसाधन विभाग जलाशयों के निर्माण, विस्तार और संधारण पर 3 हजार 132 करोड़ रुपए खर्च कर सकेगा।प्रदेश में सड़क, पुल-पुलिया और भवन बनाने वाले लोक निर्माण विभाग को 3 हजार 132 करोड़ रुपए की राशि शत प्रतिशत खर्च करने की छूट दी गई है।

जलसंसाधन विभाग लेखानुदान मे मिले 2 हजार 477 करोड़ रुपए खर्च कर सकेगा। उर्जा विभाग 1756 करोड़, नगरीय विकास एवं आवास विभाग 1489 करोड़,  नर्मदा घाटी विकास विभाग 1436 करोड़, स्कूल शिक्षा विभाग 1329 करोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 1211 करोड़ रुपए खर्च कर सकेगा। वहीं वन, जनजातीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा तकनीकी शिक्षा कौशल विकास विभाग एवं रोजगार विभाग भी पूंजीगत खर्चों के लिए जुलाई तक के लिए मिले बजट की संपूर्ण राशि इस अवधि में खर्च कर सकेंगे। संचालक बजट बक्की कार्तिकेयन ने इन सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों तथा सभी बजट नियंत्रण अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लेखानुदान की अवधि के लिए स्वीकृत बजट में से चौदह विभाग विशेष व्यय सीमा के अनुसार सौ प्रतिशत राशि खर्च कर सकेेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

14 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

14 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

15 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

15 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

15 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

15 hours ago