मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की मौजूदगी में रतलाम, झाबुआ और उज्जैन जिले के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए

उज्जैन
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की मौजूदगी में बुधवार को यहां भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन में रतलाम, झाबुआ और उज्जैन जिले के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। इस पर सीएम ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस के नेता भाजपा में आ रहे हैं। हमारा परिवार बढ़ रहा है।

राहुल गांधी को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में सीएम ने कहा कि वे जबरदस्ती के नेता हैं। मूल रूप से वे राजनीति के लायक नहीं हैं। राहुल ने महुआ खाकर बता दिया कि उनका शौक क्या है। अगर उन्हें महुआ खाना है तो हम उनका स्वागत करेंगे। बता दें कि मंगलवार को शहडोल से उमरिया जाते वक्त राहुल गांधी ने आदिवासी क्षेत्र में महुए बीनकर चखे थे। वे महुआ बीन रही महिलाओं से मिलने पहुंचे थे।
 

इन नेताओं ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का हाथ

बुधवार को रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, अजनार से कांग्रेस नेता सुरपाल सिंह, जोबट के आनंद शाह, मुंदड़ी के रघुनंदन शर्मा सहित उज्जैन के कुछ स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

See also  MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 जिलों के कलेक्टर बदले, 8 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *