कोरबा रेलवे स्टेशन से करीब दो स्टेशन आगे मड़वारानी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह लगभग 11:00 बजे रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश देखी गई इसकी सूचना मालगाड़ी के ड्राइवर ने पहले स्टेशन मास्टर को दी इसके बाद कोरबा रेलवे आरपीएफ को इसकी जानकारी दी गई जहां मौके पर पहुंचे आरपीएफ पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली।
रेलवे आरपीएफ की माने तो युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष की और नीचे जींस और ऊपर इनर पहना हुआ है घटना के बाद आरपीएफ पुलिस अपने स्तर पर पहचान करने की कोशिश कर रही है वही आसपास ग्रामीणों को मौके पर बुलाया गया जहां पहचान करने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं हो पाया कोटवार के माध्यम से आगे पहचान कार्यवाही जारी है।
वहीं स्टेशन मास्टर से पूछताछ की गई पता चला कि युवक पहली बार स्टेशन के पास देखा गया है उसके बाद हादसा कब कैसे और और किन परिस्थिति में हुई है इसका पता नहीं चल सकता है। वहीं रेलवे आरपीएफ ने इसकी सूचना लोकल उरगा थाना पुलिस को भी दी है और जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस भी अपने स्तर पर आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है।
रेलवे आरपीएफ स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जानने की कोशिश कर रही है कि वह कब कैसे और किन परिस्थितियों में घटना स्थल पहुंचा। बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर चोट का निशान है वहीं पर पर चप्पल नहीं युवक की मौत को लेकर कई प्रकार के अंदेशा जताया जा रहा है बताया यह भी जा रहा है कि युवक की मौत रेलवे ट्रैक पर गिरने से भी हो सकती है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवक की मौत सामान्य नहीं बल्कि कुछ अनहोनी हुई होगी। फिलहाल रेलवे आरपीएफ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है और मौत के कारण जानने में जुट गई है।
रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अपने एक दिवसीय…
रायपुर छत्तीसगढ़ में विद्युत टैरिफ के वार्षिक संशोधन के बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार ने आम उपभोक्ताओं…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की रिडेवलपमेंट नीति के तहत राज्य के विभिन्न शहरों में पांच प्रमुख…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई ने राजनीतिक और…
सबसे पहले मध्यप्रदेश हुआ नक्सलमुक्त, प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रशंसा - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री…
भोपाल कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने रात में होने वाले विवाह, शादियों में मद्यपान की बढ़ती…