छत्तीसगढ़

CG : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा रेलवे स्टेशन से करीब दो स्टेशन आगे मड़वारानी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।  बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह लगभग 11:00 बजे रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश देखी गई इसकी सूचना मालगाड़ी के ड्राइवर ने पहले स्टेशन मास्टर को दी इसके बाद कोरबा रेलवे आरपीएफ को इसकी जानकारी दी गई जहां मौके पर पहुंचे आरपीएफ पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली।

रेलवे आरपीएफ की माने तो युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष की  और नीचे जींस और ऊपर इनर पहना हुआ है घटना के बाद आरपीएफ पुलिस अपने स्तर पर पहचान करने की कोशिश कर रही है वही आसपास ग्रामीणों को मौके पर बुलाया गया जहां पहचान करने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं हो पाया कोटवार के माध्यम से आगे पहचान कार्यवाही जारी है।

वहीं स्टेशन मास्टर से पूछताछ की गई पता चला कि युवक पहली बार स्टेशन के पास देखा गया है उसके बाद हादसा कब कैसे और और किन परिस्थिति में हुई है इसका पता नहीं चल सकता है। वहीं रेलवे आरपीएफ ने इसकी सूचना लोकल उरगा थाना पुलिस को भी दी है और जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस भी अपने स्तर पर आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है।
 

रेलवे आरपीएफ स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जानने की कोशिश कर रही है कि वह कब कैसे और किन परिस्थितियों में घटना स्थल पहुंचा। बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर चोट का निशान है वहीं पर पर चप्पल नहीं युवक की मौत को लेकर कई प्रकार के अंदेशा जताया जा रहा है बताया यह भी जा रहा है कि युवक की मौत रेलवे ट्रैक पर गिरने से भी हो सकती है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवक की मौत सामान्य नहीं बल्कि कुछ अनहोनी हुई होगी। फिलहाल रेलवे आरपीएफ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है और मौत के कारण जानने में जुट गई है। 

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

11 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

13 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

14 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

14 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

14 hours ago