किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल तथा इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार 19 अप्रैल से एक जून तक पूर्णत: प्रतिबंधित

भोपाल  
लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान प्रथम चरण की मतदान तिथि 19 अप्रैल की सुबह 7 बजे से एक जून की शाम 6:30 बजे तक निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से इसका प्रचार-प्रसार करने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 28 मार्च 2024 को इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन के दौरान सभी मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिये नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घण्टों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामलों के किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर भी पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

उल्लेखनीय है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126क में यह प्रावधानित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति, कोई निर्गम मत सर्वेक्षण नहीं करेगा और किसी निर्गम मत सर्वेक्षण के परिणाम का ऐसी अवधि के दौरान, जो निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचित की जाए, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशन या प्रचार या किसी भी प्रकार की अन्य रीति से प्रसार भी नहीं करेगा। यदि कोई व्यक्ति इस प्रावधान का उल्लंघन करेगा, तो वह ऐसी अवधि के कारावास से, जो दो वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से या दोनों से, दण्डनीय होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सरकार से 7 लाख की सहायता जारी, हृदय रोगी बच्चे को मिली नई जिंदगी …

CG : सरकार से 7 लाख की सहायता जारी, हृदय रोगी बच्चे को मिली नई जिंदगी …

बिलासपुर। समय पर बीमारी की पहचान और त्वरित चिकित्सा सहायता किसी बच्चे की जिंदगी बचा…

5 minutes ago
CG : जागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श : टंक राम वर्मा …

CG : जागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श : टंक राम वर्मा …

रायपुर । राजस्व व उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा से लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने…

10 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री 5 जून को श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित …

CG : मुख्यमंत्री 5 जून को श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जून को दोपहर 2.30 बजे न्यू सर्किट हाउस,…

28 minutes ago
CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

कवर्धा । जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस लगातार…

38 minutes ago
CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

कवर्धा । नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर…

44 minutes ago
CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा…

49 minutes ago