इंदौर-उज्जैन के 18 हजार मतदान केंद्रों पर बिजली व्यवस्था संभालेंगे दो हजार कर्मचारी तैनात रहेंगे

 इंदौर
 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान बूथों पर संपूर्ण व्यवस्था करने के आदेश के मद्देनजर मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने भी प्रभावी तैयारी की है। कंपनी ने मालवा-निमाड़ क्षेत्र यानी इंदौर और उज्जैन के मुख्य अभियंताओं को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथों की समीक्षा करने के निर्देश दिए है। कंपनी के करीब 520 इंजीनियरों समेत दो हजार कर्मचारी इस व्यवस्था को संभालेंगे। कंपनी क्षेत्र यानी इंदौर-उज्जैन संभाग में करीब अठारह हजार पांच सौ बूथ हैं।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि मतदान बूथों पर बिजली वितरण के लिए इंदौर व उज्जैन के मुख्य अभियंताओं समेत सभी 15 जिलों के अधीक्षण अभियंता, 55 डिविजनों के कार्यपालन अभियंता अपने इलाके के बूथों की संपूर्ण व्य़वस्थाएं कराएंगे।

इसके साथ ही जोन, वितरण केंद्रों पर पदस्थ 450 सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता भी बूथों की बिजली व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, यदि दूरदराज के किसी बूथ पर स्थाई बिजली कनेक्शन नहीं है, तो वहां अस्थाई कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। तोमर ने बताया कि सभी 15 अधीक्षण अभियंताओं एवं 55 कार्यपालन अभियंताओं को संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारियों से सतत तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए है, ताकि बूथों पर भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सके।

अस्थाई कनेक्शन दिया जा रहा

तोमर ने बताया कि 520 इंजीनियरों के अलावा करीब 1500 अन्य कर्मचारी, लाइनमैन, परीक्षण सहायक, सुपरवाइजर आदि भी सेवाएं देंगे। बूथों पर संबंधित इलाके के लाइनमैन के मोबाइल नंबरों की सूचना भी लगाएंगे, ताकि आवश्यकता होने पर लाइनमैन बूथ पर जल्द से जल्द उपस्थित हो सके। मतदान केंद्र बनने वाले ऐसे स्कूल, सार्वजनिक भवन जहां स्थाई बिजली कनेक्शन नहीं है वहां अस्थाई कनेक्शन दिया जा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

जागरूकता रैली निकालकर दिया सिकल सेल उन्मूलन का संदेश अम्बिकापुर । विश्व सिकल सेल दिवस…

6 minutes ago
CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

अम्बिकापुर । आम जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि खाद्य पदार्थ Bheem ka Mango…

8 minutes ago
CG : अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय जांच के उपरांत भृत्य की सेवा समाप्त …

CG : अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय जांच के उपरांत भृत्य की सेवा समाप्त …

अम्बिकापुर । जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यालय में पदस्थ…

10 minutes ago
CG : शासकीय भूमियों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त …

CG : शासकीय भूमियों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त …

धमधा के ग्राम धरमपुरा में अतिक्रमणकारी के खिलाफ राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई दुर्ग ।…

13 minutes ago
CG : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को होगा भुगतान, पहले जमा करना होगा शपथ पत्र …

CG : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को होगा भुगतान, पहले जमा करना होगा शपथ पत्र …

दुर्ग । छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित अस्पृश्यता…

22 minutes ago
CG : पाटन ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण …

CG : पाटन ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण …

पीएम आवास के 15 अपात्रों पर हुई पारदर्शी कार्रवाई दुर्ग । जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा…

26 minutes ago