राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संतोष पांडे अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पहुचकर भाजपा के कमल फूल निशान के लिए आशीर्वाद मांग रहें हैं। श्री पांडे कल दिनांक 17 अप्रैल बुधवार को अपना जनसम्पर्क अभियान को लेकर डोंगरगाँव विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामों में प्रवास पर रहेंगे तथा अनेक स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जनसम्पर्क अभियान की शुरुवात डोंगरगाँव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करमतरा से सुबह 10:00 बजे होगी।  भाजपा मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे कल सुबह 10:00 बजे अपने जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत करमतरा में ग्रामीणजनों से मुलाकात करने के पश्चात ग्राम किरगी, बड़गाँव चारभाठा, खुज़्जी, मनेरी, दीवान भेड़ी, मारगाँव, मचानपार, बोदेला, आरगाँव, बाकल, रामपुर, घोरदा, अर्जुनी पहुचेंगे। फिर वे रात्रि 08:00 बजे राजनांदगाँव पहुचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम राजनांदगाँव में करेंगे इस दौरान जिले के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित रहेंगे।   

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *