छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में फिर बढ़ी तपिश, पारा पहुंचा 40 डिग्री

रायपुर ।  राजधानी रायपुर में बदली-बारिश का दौर थम गया है। राजधानी में मौसम पूरी तरह से साफ होने के बाद तापमान फिर ऊंचाइयां छू रहा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रायपुर का मौसम शुष्‍क ही रहेगा। सुबह से तीखी धूप निकली हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। मंगलवार को रायपुर में सुबह से तीखी धूप रही। 60 फीसदी बादल थे। लेकिन दिनभर यहां चिलचिलाती धूप और उमस ने परेशान किया। नमी 71 प्रतिशत तक थी। अधिकतम तापमान रायपुर में 39.8, माना में 39, बिलासपुर में 40.6, राजनांदगांव में 40.5, पेण्ड्रारोड में 38.3, अंबिकापुर में 37.9, जगदलपुर में 39.4 और दुर्ग में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में बीती रात न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 64 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पूर्वी बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक झारखंड, उड़ीसा होते हुए है। प्रदेश में 17 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है।

kgnews

Recent Posts

CG : सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

CG : सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर, ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून…

4 minutes ago
CG : टिकरापारा में चाकूबाजी, दानिश हुसैन घायल …

CG : टिकरापारा में चाकूबाजी, दानिश हुसैन घायल …

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित टिकरापारा थाना क्षेत्र के चिश्तिया नगर इलाके में देर रात…

16 minutes ago
CG : HIV टेस्ट अभियान, 57 लोग पॉजिटिव मिले रायगढ़ जिले से ….

CG : HIV टेस्ट अभियान, 57 लोग पॉजिटिव मिले रायगढ़ जिले से ….

रायगढ़। जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया…

34 minutes ago
CG : कच्ची मकान में दो लाश मिली …

CG : कच्ची मकान में दो लाश मिली …

मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष की…

42 minutes ago
पद्मजागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श — मंत्री टंक राम वर्मा

पद्मजागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श — मंत्री टंक राम वर्मा

पद्मजागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श — मंत्री टंक राम…

49 minutes ago
​NEP के सपनों को साकार करेगी व्यावहारिक शिक्षा

​NEP के सपनों को साकार करेगी व्यावहारिक शिक्षा

​NEP के सपनों को साकार करेगी व्यावहारिक शिक्षा रट्टू ज्ञान की जगह कौशल विकास पर…

55 minutes ago