रायपुर । राजधानी रायपुर में बदली-बारिश का दौर थम गया है। राजधानी में मौसम पूरी तरह से साफ होने के बाद तापमान फिर ऊंचाइयां छू रहा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रायपुर का मौसम शुष्क ही रहेगा। सुबह से तीखी धूप निकली हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। मंगलवार को रायपुर में सुबह से तीखी धूप रही। 60 फीसदी बादल थे। लेकिन दिनभर यहां चिलचिलाती धूप और उमस ने परेशान किया। नमी 71 प्रतिशत तक थी। अधिकतम तापमान रायपुर में 39.8, माना में 39, बिलासपुर में 40.6, राजनांदगांव में 40.5, पेण्ड्रारोड में 38.3, अंबिकापुर में 37.9, जगदलपुर में 39.4 और दुर्ग में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में बीती रात न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 64 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पूर्वी बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक झारखंड, उड़ीसा होते हुए है। प्रदेश में 17 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है।
बिलासपुर। समय पर बीमारी की पहचान और त्वरित चिकित्सा सहायता किसी बच्चे की जिंदगी बचा…
रायपुर । राजस्व व उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा से लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जून को दोपहर 2.30 बजे न्यू सर्किट हाउस,…
कवर्धा । जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस लगातार…
कवर्धा । नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर…
रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा…